अल्मोड़ा: अनाज और दलहन की आठ उन्नत किस्में विकसित, वीपीकेएएस का दावा; अधिक पैदावार देने वाली हैं ये प्रजातियां
अल्मोड़ा ब्यूरो- वीपीकेएएस अल्मोड़ा के वैज्ञानिकों ने पर्वतीय कृषि के क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने पांच मुख्य फसलों की आठ नई उन्नतशील किस्में विकसित की हैं, जिन्हें राज्य किस्म विमोचन समिति की बैठक में आधिकारिक रूप से विमोचित कर दिया गया है।
वीएल हिमाद्री (एफ एच 3879)
इस संकर मक्का प्रजाति का विकास वी 495 व वी 461 के संयोजन से किया गया है। यह सामान्य मक्का की एक अगेती प्रजाति है (90-95 दिन परिपक्वता)। राज्य स्तरीय परीक्षणों में इसकी औसत उपज 4,864 किग्रा/हेक्टेअर थी जो चैक प्रजाति वीएमएच 45 से 15.21 प्रतिशत अधिक थी। इस प्रजाति ने टर्सिकम व मेडिस पर्ण झुलसा के लिए मध्यम प्रतिरोधकता भी प्रदर्शित की। वीएल हिमाद्री की उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में जैविक वर्षा आश्र्रित परिस्थितियों में समय पर बुवाई हेतु विमोचन के लिए संस्तुति की गयी है।