सलाखों के पीछे पहुंचा ‘किंग ऑफ उत्तराखण्ड’, पॉक्सो सहित 11 मुकदमें हैं दर्ज – Uttarakhand Nidhi

सलाखों के पीछे पहुंचा ‘किंग ऑफ उत्तराखण्ड’, पॉक्सो सहित 11 मुकदमें हैं दर्ज

ऋषिकेश (ब्यूरो) : पुलिस ने आखिरकार ‘किंग ऑफ उत्तराखण्ड’ को उसके साथियों के साथ सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। अभियुक्त अपने साथियों के साथ भूमि/ पारिवारिक विवादों में लोगों के साथ मारपीट, अवैध वसूली, पॉक्सो तथा ब्लैकमेलिंग के अपराधों में लिप्त रहा है।

आपको बता दें कि ऋषिकेश पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए भूमि तथा पारिवारिक विवादों में लोगों को डरा धमकाकर उनके साथ मारपीट, अवैध वसूली तथा ब्लैकमेलिंग जैसे संगठित अपराधों में लिप्त तथा स्वयं को किंग ऑफ उत्तराखण्ड कहने वाले अभियुक्त जगजीत उर्फ जग्गा व उसके साथियों के विरुद्ध गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए गिरोह के गैंग लीडर जगजीत उर्फ जग्गा सहित 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *