नया फ्यूचरिस्टिक डिवाइस पोवा 3 लॉन्च – Uttarakhand Nidhi

नया फ्यूचरिस्टिक डिवाइस पोवा 3 लॉन्च

नया फ्यूचरिस्टिक डिवाइस पोवा 3 लॉन्च
देहरादून, ब्यूरो। वैश्विक प्रीमियम स्मार्टफोन ब्रैंड, टेक्नो  मोबाइल ने आज एक और नया फ्यूचरिस्टिक डिवाइस पोवा 3
लॉन्च किया। इसे जबर्दस्त परफॉर्मेंस देने वाली पोवा 3 सीरीज के तहत लॉन्च किया गया है, जिसमें स्पीड, पावर और
परफॉर्मेंस के संयोजन की झलक मिलती है। गेमिंग के दीवानों और जेनरेशन जेड के उपभोक्ताओं के लिए डिजाइन किया
गया पोवा 3 भारत की पहली 7000 एमएएच की बैटरी और 33 वॉट के फास्ट चार्जर के साथ लॉन्च किया गया है। यह
ताकतवर कॉम्बिनेशन स्मार्टफोन के पावर बैकअप का कायाकल्प कर सकता है, जिससे उन लोगों की  स्मार्टफोन को चार्ज
करने से जुड़ी चिंता खत्म हो जाएगी, जो दिन में अपना ज्यादातर समय मोबाइल पर बिताते हैं और जिनके लिए पूरे दिन
फोन की बैटरी के दमदार परफॉर्मेंस देने की जरूरत बढ़ती जा रही है। अब जब भारत का गेमिंग सेक्टर लगातार बढ़ता
जा रहा है तो उसी के साथ गेमर्स की तकनीक से उम्मीदें भी काफी बढ़ गई हैं। पोवा 3 के साथ टेक्नो  बेहद सटीक तरीके से
गेमिंग की इस तेज लहर से खुद को जोड़ता है। कंपनी ने लगातार अपना ध्यान मध्य श्रेणी से लेकर उच्च श्रेणी के फोन के
विकास पर केंद्रित किया है।
पोवा सीरीज में नए फोन की लॉन्चिंग पर टेक्नो मोबाइल इंडिया के सीईओ अरिजीत तालापात्रा ने कहा दकि भारत विश्व
में पांचवां सबसे बड़ा मोबाइल गेमिंग मार्केट है, जो 38 फीसदी की सालाना विकास दर से आगे बढ़ रहा है। अनुमान है
कि 2025 तक यह मार्केट 3.9 बिलियन डॉलर की ऊचाई तक पहुंच जाएगा। यह आंकड़े निश्चित रूप से हाई एंड
प्रोसेसर्स, बढ़ी हुई स्पीड और लंबी लैटरी लाइफ के साथ ज्यादा बेहतर और ज्यादा ताकवर डिवाइसेज की मांग में
बढ़ोतरी की झलक देते हैं। हम पोवा सीरीज के तहत नए-नए फीचर्स से लैस गेमिंग डिवाइसेज लॉन्च कर गेमिंग के क्षेत्र में
क्रांति ला रहे हैं। हम इस फोन की लॉन्चिंग से मध्य श्रेणी की प्राइस रेंज वाले डिवाइसेज को टार्गेट कर रहे हैं। कंपनी द्वारा
नया लॉन्च किया मोबाइल फोन पोवा 3 और ईएसपीएल के साथ साझेदारी उन कुछ कदमों में से एक है, जो हमने यूजर्स
को अनोखा गेमिंग अनुभव  प्रदान करने के लिए लॉन्च किया है।
टेक्नो पोवा 3 अद्भुत परफॉर्मेंस और खूबसूरती का परफेक्ट संगम है, जो अपने आकर्षक डिजाइन के साथ नए मानक तय

करता है। फोन के इलेक्ट्रिक ब्लू वैरिएंट के बैकपैनल पर एलईडी नोटिफिकेशन लाइट की मौजूदगी तरह-तरह के
गतिविधियों के लिए अलग-अलग लाइटिंग इफेक्ट्स से फोन को जगमगा देती है। यह स्मार्टफोन अपनी श्रेणी को फिर से
परिभाषित करने वाले हेलियो जी-88 प्रोसेसर के साथ आता है। इसके साथ ही फोन में 180 हटर्ज की टच सैंपलिंग रेट
और मेमोरी फ्यूजन टेक्नोलॉजी के माध्यम से 11 जीबी तक की विशाल मेमोरी मिलती है। इसमें पीछे की ओर 50 एमपी
का ट्रिपल रियर कैमरा है। स्मार्टफोन तीन समकालीन रंगों, टेक सिल्वर, इको ब्लैक और इलेक्ट्रिक ब्लू रंगों में मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *