ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में चल रहे सड़क निर्माण कार्यांे की प्रगति की समीक्षा की – Uttarakhand Nidhi

ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में चल रहे सड़क निर्माण कार्यांे की प्रगति की समीक्षा की

देहरादून, ब्यूरो। प्रदेश के वित्त/शहरी विकास/संसदीय कार्य मंत्री व क्षेत्रीय विधायक प्रेम चन्द अग्रवाल ने विधानसभा
स्थित सभा कक्ष में ऋषिकेश विधान सभा क्षेत्र के अन्तर्गत सड़क निर्माण कार्याें की प्रगति से सम्बन्धित समीक्षा बैठक
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ की।
बैठक में मंत्री जी ने ऋषिकेश विधान सभा क्षेत्र के अन्तर्गत चल रहे सड़क निर्माण कार्याे के प्रगति की जानकारी
अधिकारियों से ली। अधिकारियों द्वारा ऋषिकेश विधान सभा क्षेत्र के अन्तर्गत गतिमान निर्माण कार्याें के प्रगति की
जानकारी मंत्री जी को दी गई।
मंत्री ने कहा कि श्यामपुर फाटक बन्द होने के कारण वहॉ पर बहुत बडी समस्या है। यह मुख्यमंत्री जी की घोषणा में भी
सम्मिलित है। राज्य सरकार की ओर से औपचारिकताएं की जा रही है। इसका निर्माण भारत सरकार की ओर से किया
जाना है। इस सम्बन्ध में केन्द्र सरकार से पत्राचार विभाग द्वारा किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि निर्माण कार्याे की
गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। साथ ही कार्य समय पर करने हेतु अधिकारियों को
निर्देश दिये। बैठक में लोनिवि अधीक्षण अभियन्ता एएस भण्डारी, अधिशासी अभियन्ता धीरेन्द्र कुमार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *