केप्री स्ट्रेस्ड एसेट्स फंड ने अनब्राको में 375 करोड़ रु का निवेश किया – Uttarakhand Nidhi

केप्री स्ट्रेस्ड एसेट्स फंड ने अनब्राको में 375 करोड़ रु का निवेश किया

देहरादून, ब्यूरो। केप्री एक्सपोनेंशिया मैनेजर्स एल.एल.पी. (सी. एक्स.एम.) द्वारा प्रबंधित केप्री  स्ट्रेस्ड एसेट्स फंड (केप्री फंड) ने दीपक फास्टनर्स लिमिटेड में अपने पहले निवेश की घोषणा की। इस निवेश के माध्यम से केप्री फंड ने कंपनी में अल्पांश हिस्सेदारी हासिल की है, जो बेहद महत्त्वपूर्ण है। इस निवेश में ऋण के साथ-साथ कन्वर्टिबल और इक्विटी को भी शामिल किया गया है।
मौजूदा ट्रांजैक्शन के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए, केप्री ग्लोबल ग्रुप के संस्थापक, राजेश शर्मा ने कहा, “दीपक फास्टनर्स लिमिटेड के साथ इस साझेदारी से हम बेहद उत्साहित हैं। इस निवेश को पूंजी संरचना को पुनर्व्यवस्थित करके और ऋण को स्थायी स्तर तक कम करके कंपनी की विकास योजना को बढ़ावा देने के लिए संरचित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *