पद्मश्री डॉ. बी.के.एस. संजय ने उपराष्ट्रपति को भेंट किया अपना प्रथम काव्य संग्रह
देहरादून, ब्यूरो। पद्मश्री डॉ. संजय ने अपने प्रथम काव्य संग्रह “उपहार संदेश का“ की प्रथम प्रति उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया
नायडूजी को भेंट की। यह काव्य संकलन भारतीय ज्ञानपीठ के द्वारा प्रकाशित किया गया है। इसकी भाषा की सरलता
पाठकों को अपनी ओर आकर्षित करती है और वास्तविकता के बीच प्रकृति, प्रेम, संबंध, विज्ञान और मातृत्व से हमारा
परिचय कराती है। डॉ. संजय के द्वारा कविता के रूप में उपहार संदेश का जो संकलन प्रकाशित हुआ उसके बारे में उन्होंने
बताया कि इस संग्रह की सभी कविताओं के पीछे एक कहानी है और आगे एक संदेश है। कविता के माध्यम से जो संदेश
पद्म श्री डॉ. संजय ने समाज के लिए दिया वह समाज के लिए एक अनोखा उपहार है।
