अज्ञात चोर होटल से नकदी व कागजात लेकर फरार – Uttarakhand Nidhi

अज्ञात चोर होटल से नकदी व कागजात लेकर फरार

अज्ञात चोर होटल से नकदी व कागजात लेकर फरार
देहरादून, ब्यूरो। तीर्थनगरी ऋषिकेश के कोयल घाटी क्षेत्र में दो अज्ञात चोरों ने एक होटल में चोरी की वारदात को
अंजाम दिया। चोर अपने साथ होटल के कर्मचारियों के बैग से 13 हजार रुपए, होटल की चाबियां, पर्स और कागजात
लेकर फरार हो गए। वारदात की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं। जिसमें एक चोर की तस्वीर साफ दिखाई दे रही
है। होटल के मैनेजर ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार रोड पर कोयल घाटी स्थित एक होटल में सुबह करीब चार बजे दो चोर घुस गए।
एक चोर ग्राउंड फ्लोर पर खड़ा होकर निगरानी करने लगा। जबकि, दूसरा चोर एक निर्माणाधीन बिल्डिंग से होकर
होटल के अंदर घुस गया। इस दौरान चोर ने सबसे पहले स्टोर का दरवाजा खोला। स्टोर में होटल कर्मचारी सुनील कुमार
और धीरज मेहता के बैग से नकदी, कागजात व होटल की अतिरिक्त चाबियां चुरा ली। जिस रास्ते से चोर आया उसी
रास्ते से वो वापस फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *