एक्सक्लूसिव प्रदर्शनी 12 जून को सुबह 10 बजे से – Uttarakhand Nidhi

एक्सक्लूसिव प्रदर्शनी 12 जून को सुबह 10 बजे से

देहरादून, ब्यूरो। देहरादून के मधुबन होटल में रविवार 12 जून को एक्सक्लूसिव प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। जहां फैशन एवं लाइफस्टाइल के कई आउटलेट देखते को मिलेंगे। इस आयोजन में 35 से अधिक स्टॉल्स होंगे, जिसमें एथनिक वियर, वेस्टर्न वियर, कॉटन फैब्रिक, एथनिक एंड फैशन ज्वेलरी, हैंड बैग्स, होम डे कोर को शामिल किया गया है।
प्रदर्शनी की आयोजनकर्ता अंजली व राकेश माकिन ने बताया कि यह प्रदर्शनी एक दिन की होगी। जो सुबह 10 बजे से लेकर रात्रि 8 बजे तक चलेगी. अंजली  माकिन ने बताया की आयोजित प्रदर्शनी में चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब,मुंबई और बरेली समेत कई राज्यों के स्टॉल्स को भी शामिल किया गया है। जिसमें हर तरह के प्रोडक्ट एक ही छत के नीचे ग्राहकों को उपलब्ध हो जाएंगे।
——————————————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *