पैठाणी, ब्यूरो। राठ महाविद्यालय पैठाणी पौड़ी में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर गोष्टी एवम शपथ कार्यक्रम हुआ। अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ0 जितेंद्र नेगी ने कहा कोरोना महामारी के दौर में सबसे अधिक मौतें उनकी हुई जो तंबाकू का सेवन करते थे या जिन्होंने पहले इसका सेवन किया था। उन्होंने कहा की भारत और चीन मिलकर दुनिया का पचास प्रतिशत तंबाकू उत्पन्न करते हैं, स्वाभाविक है, हमारे यहां खपत भी ज्यादा है। उन्होंने कहा की यह अभियान लगातार जारी रहना चाहिए। उन्होंने मांग की तंबाकू के प्रचार प्रसार के विज्ञापन बंद होने चाहिए, विज्ञापनों से युवा आकर्षित होते हैं। कार्यक्रम में छात्रों का आह्वान किया गया कि वो शुरुवात अपने घर से करें, और अपने परिवार को तंबाकू और नशा मुक्त करें। इस अवसर पर डॉ देवकृष्ण थपलियाल, डा शिवेंद्र सिंह, अरविंद कुमार, संदीप लिंगवाल, उदय सिंह, राजेंद्र सिंह एवम छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही। संचालन डा. देवकृष्ण ने किया। कार्यक्रम में एन एस एस के छात्रों ने भी प्रतिभाग किया।
संबंधित खबरें पढ़ें
डीआईटी विश्वविद्यालय मेंस्वास्थ्य िेखभाल विश्लेिण पर कायशर्ाला आयोवजि
िेहरािू न, ब्यूरो। िेहरािू न डी आई टी विश्वविद्यालय पररिर मेंएचएनबी वचवकत्सा वर्क्षा विश्वविद्यालय और डीआईटी विश्वविद्यालय के िंयुि ित्वािधान…
मेटा ने जी20 स्टे सेफ ऑनलाइन कैंपेन के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स व आईटी मंत्रालय के साथ साझेदारी की
देहरादून। मेटा ने जी20 स्टे सेफ ऑनलाइन कैंपेन के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के साथ साझेदारी की है।…
Uttarakhand के पर्यटन स्थल चकराता में पार्किंग का होगा विस्तारीकरण, कैंट बोर्ड की मासिक बैठक दिया गया प्रस्ताव
कैंट बोर्ड चकराता की मासिक बोर्ड बैठक में लालकुर्ती बाजार में स्थित पार्किंग के विस्तारीकरण व सनसेट-सनराइज प्वाइंट के सुंदरीकरण…
