डीजी शिक्षा ने छात्रों के साथ भोजन कर किया पीएम पोषण योजना का अनुश्रवण

देहरादून, ब्यूरो। महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा द्वारा कई विद्यालयों का अनुश्रवण किया गया। इस मौके पर रा0उ0प्रा0वि0 रायपुर में महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा द्वारा पी0एम0 पोषण का अनुश्रवण किया गया एवं छात्र-छात्राओं के साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया गया। पी0एम0 पोषण के अन्तर्गत भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक थी एवं भोजन मानकानुसार तैयार किया गया था। इस विद्यालय में 39 नामांकित छात्र-छात्राओं के सापेक्ष 20 छात्र-छात्राएं उपस्थित थी। महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा द्वारा विद्यालय में छात्र नामांकन संख्या में वृद्धि करने हेतु प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों को निर्देशित किया गया। महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा द्वारा सोमवार को मनाये जा रहे राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम का शुभारंभ छात्रों को टेबलेट खिलाकर किया गया।

रा0प्रा0वि0 रायपुर में महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा द्वारा विद्यालय की प्रधानाध्यापिका से वर्ष 2022-23 हेतु छात्र नामांकन की जानकारी ली गई। प्रधानाध्यापिका द्वारा अवगत कराया गया कि विगत वर्ष में 36 छात्रों के नामांकन के सापेक्ष इस वर्ष 57 छात्रों का नामांकन विद्यालय में किया गया है। इस पर महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई। पवितापाल प्रधानाध्यापिका एवं  मंजू रावत, सहायक अध्यापिका को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय में अधिक छात्र संख्या बढाने हेतु निर्देशित किया गया। महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा द्वारा शीघ्र ही विद्यालय का नया भवन बनाने का आश्वासन भी दिया गया। महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा द्वारा छात्रों एवं शिक्षकों से पी0एम0 पोषण की जानकारी प्राप्त की गई।

————————————————————————

सरकार तीन मंत्र सरलीकरण, समाधान व निस्तारण के आधार पर कार्य कर रही

 

देहरादून, ब्यूरो। एक दिवसीय काशीपुर दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय बांसखेड़ा, काशीपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए बहल पेपर निगम लिमिटेड काशीपुर द्वारा सी.एस.आर के माध्यम से काशीपुर में विभिन्न राजकीय विद्यालयों में किए गए आधुनिकरण/नवीनीकरण कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान राजकीय प्राथमिक विद्यालय, बाँसखेड़ा कला, काशीपुर (उधम सिंह नगर),  राजकीय प्राथमिक विद्यालय, गिन्नीखेड़ा, काशीपुर (उधम सिंह नगर), राजकीय प्राथमिक विद्यालय, गिरधई, काशीपुर (उधम सिंह नगर), राजकीय प्राथमिक विद्यालय, बॉसखेड़ा खुर्द, काशीपुर (उधम सिंह नगर),  राजकीय प्राथमिक विद्यालय, बघेलेवाला, काशीपुर (उधम सिंह नगर), राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, बघेलेवाला काशीपुर (उधम सिंह नगर), राजकीय प्राथमिक विद्यालय, ढकिया गुलाबो, काशीपुर (उधम सिंह नगर) के आधुनिकरण /नवीनीकरण कार्यों का लोकार्पण किया गया।

इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विद्यालयों में दी गई सुविधा एवं इनके निर्माण बच्चों की सुविधा अनुसार हैं। आने वाले समय में यह विद्यालय संपूर्ण उत्तराखंड में मॉडल विद्यालय के रूप में स्थापित होंगे। सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक सरकारी विद्यालय आधुनिकता से जुड़े। सरकारी स्कूलों में अच्छी शिक्षा सुविधा हेतु हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि तमाम संकल्पों को पूरा करते हुए हमारी सरकार शिक्षा, चिकित्सा, उद्यान, कृषि जैसे प्रत्येक क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ काम कर उत्तराखंड को आगे बढ़ाने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा उत्तराखंड का विकास यहां की युवा पीढ़ी एवं स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों के भविष्य पर निर्भर करती है। नन्हे बच्चे उत्तराखंड राज्य के साथ ही देश का भविष्य है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि सरकार तीन मंत्र सरलीकरण, समाधान, और निस्तारण के आधार पर प्रदेश में विकास कार्य को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। आगामी चार धाम यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु आने का अनुमान है, बिजली सड़क पेयजल जैसी तमाम सुविधाएं श्रद्धालुओं तक पहुंचाने हेतु सरकार ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि सही समय पर सही कार्य करते हुए अपने सपनों को साकार करना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य होना चाहिए।  मौजूद छात्रों से उन्होंने कहा की अपना हर पल हर क्षण अपने सपनों को समर्पित करें एवं अपने लक्ष्य पर केंद्रित करें। उन्होंने कहा हमारी सरकार नई खेल नीति लाई है जिसमें यह सुनिश्चित किया गया है कि सुविधाओं के अभाव में कोई भी खिलाड़ी आगे बढ़ने से न रुके। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार  “विकल्प रहित संकल्प“ के ध्येय वाक्य पर काम कर रही है। सरकार की प्राथमिकता है कि जो घोषणा पूर्व में की गई हैं उनके  शासनादेश भी जारी हो रहे हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन  में आने वाला दशक उत्तराखंड का दशक होगा।  रजत जयंती के अवसर पर उत्तराखंड देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य होगा। इस दौरान काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, नरेश कुमार झांजी, नवीन झांजी, आदित्य झांजी, ईशांक झांजी, संजय लखोटिया, अमरपाल सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश कुमार एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

——————————————-

 

———————————-

नरेंद्रनगर महाविद्यालय में पोस्टर, निबंध व क्विज प्रतियोगिता आयोजित

 

देहरादून/नरेंद्रनगर, ब्यूरो। राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में वाणिज्य संकाय के द्वारा विभागीय परिषद के अंतर्गत पोस्टर, निबंध, क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बीकॉम प्रथम द्वितीय तृतीय वर्ष एवं एमकॉम प्रथम तथा तृतीय सेमेस्टर के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। पोस्टर एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन डॉक्टर सोनिया गंभीर एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन डॉ हिमांशु जोशी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर सोनिया गंभीर के द्वारा किया गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर यूसी मैठानी ने प्रतिभागी छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित किया। अंत में विभाग के प्रभारी डॉक्टर राजपाल सिंह रावत के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित प्राचार्य, संकाय शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर इरा, डॉ रश्मि उनियाल, डॉक्टर शैलजा, विजय प्रकाश भट्ट, विशाल त्यागी आदि उपस्थित रहे। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रियांशी रावत ने प्रथम, सुमन द्वितीय, शुभम शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में प्रियांशी रावत प्रथम, सृष्टि रौतेला द्वितीय, ईशा पवार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता में सृष्टि प्रथम, अनुभव द्वितीय, अमन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

—————————————————————————

 

——————————–

स्वास्थ्य मंत्री ने दून में किया ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेले का शुभारम्भ

 

देहरादून, ब्यूरो। प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत निर्धारित लक्ष्य से पूर्व उत्तराखंड इस उपलब्धि को हासिल कर देगा। इसके लिए प्रदेशभर में बड़े स्तर पर जन जागरूता अभियान संचालित कर टीबी के मरीजों को चिन्हित करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिये गये हैं। सूबे में एक से उन्नीस वर्ष के बच्चों में पेट के कीड़ों के प्रति जागरूकता एवं उन्मूलन के लिए विशेष अभियान चला कर राज्य को शीघ्र कृमि मुक्त बनाने का लक्ष्य अधिकारियों को दिया गया ताकि बच्चों को कुपोषण का शिकार होने से बचाया जा सके।

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने आज बतौर मुख्य अतिथि देहरादून जनपद के रायपुर विकासखंड में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत आयोजित ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेले का शुभारम्भ किया। मेले को सम्बोधित करते हुए डॉ0 रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत निर्धारित लक्ष्य से पूर्व राज्य को टीबी मुक्त किया जायेगा।  इसके लिए प्रदेशभर में बड़े स्तर पर जन जागरूता अभियान संचालित कर टीबी के मरीजों को चिन्हित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि रायपुर क्षेत्र की जनता को और बेहत्तर स्वास्थ्य सुविधाएं देने एवं क्षेत्रीय विधायक की मांग पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रायपुर को 10 बेड से उच्चीकृत कर 30 बेड़ का अस्पताल बनाने के निर्देश विभागीय उच्चाधिकारियों को दिये। डॉ0 रावत ने कहा कि प्रदेश की गर्भवती महिलाओं के लिए राज्य सरकार ने घर से अस्पताल और अस्पताल से घर आने-जाने के लिए निःशुल्क एम्बुलेंस खुशियों की सवारी की व्यवस्था की है। इसके लिए गर्भवती महिलाओं को फ्री हेल्पलाइन नम्बर 104 पर कॉल करना होगा। विभागीय मंत्री ने कहा कि दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को देखते हुए आपतकाल हेतु निःशुल्क एयर एम्बुलेंस सेवा को हेल्पलाइन नम्बर 108 से जोड़ दिया गया है। ताकि मरीजों को आपतकालीन स्थिति में डीएम एवं सीएमओ की संस्तुति पर हायर सेंटर लाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि राज्य में औसतन 30 हजार लोग प्रतिदिन चिकित्सालयों में उपचार हेतु आते हैं, जिनके लिए सरकार द्वारा अस्पतालों में निःशुल्क दवाईयां एवं पैथोलॉजी जांच की व्यवस्था की गई है। सांसद टिहरी माला राज्य लक्ष्मी शाह एवं क्षेत्रीय विधायक उमेश शर्मा काऊ ने अपने सम्बोधन में केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मेलों के आयोजन से आम जनता को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य लाभ लेने का अवसर मिलेगा। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर प्रदेशभर में आयोजित स्वास्थ्य मेलों का लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, विधायक रायपुर उमेश शर्मा काऊ, सचिव स्वास्थ्य डॉ0 पंकज पाण्डेय, महानिदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ0 तृप्ति बहुगुणा, निदेशक स्वास्थ्य डॉ0 सरोज नैथानी, सीएमओ देहरादून डॉ0 मनोज अप्रेती, एसीएमओ डॉ0 सी0एस0 रावत, प्रभारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रायपुर डॉ0 के.एस. रावत सहित स्वास्थ्य एवं रेखीय विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इससे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 रावत ने रायपुर स्थित राजीव नवोदय विद्यालय में राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस पर छात्र-छात्राओं को कृमि मुक्त टैबलेट वितरित कर अभियान का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने राज्य में एक से लेकर उन्नीस आयु वर्ग के बच्चों में पेट के कीड़ों के प्रति जागरूकता एवं उन्मूलन के लिए विशेष अभियान चला कर राज्य को शीघ्र कृमि मुक्त बनाने का लक्ष्य अधिकारियों को दिया, ताकि बच्चों को कुपोषण का शिकार होने से बचाया जा सके। कार्यक्रम में चिकित्सकों ने बताया कि कृमि मुक्त अभियान के तहत बच्चों को प्रत्येक छह-छह माह में पेट के कीड़ों की दवाई खिलाया जाना आवश्यक है। देहरादून जनपद के रायपुर ब्लॉक में आयोजित स्वास्थ्य मेले में स्वास्थ्य एवं रेखीय विभागों द्वारा विभिन्न स्टॉल लगाये गये। जिनमें आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड के साथ ही डिजीटल हेल्थ आईडी भी बनाई गई। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा रक्तदान शिविर, दवा वितरण, शुगर एवं बीपी की जांच तथा आयुष विभाग, होम्योपौथी, खाद्य सुरक्षा एवं आजीविका मिशन से जुडे स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाकर लोगों को लाभान्वित किया।

————————————

राज्य में बिगडती कानून व्यवस्था को लेकर राज्यपाल से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल

 

देहरादून, ब्यूरो। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस के 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल ने प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के संयुक्त नेतृत्व में राज्यपाल से राजभवन में मुलाकात कर राज्य में बिगडती कानून व्यवस्था पर चिंता प्रकट करते हुए उन्हें ज्ञापन प्रेषित किया। प्रदेश कंाग्रेस महासचिव संगठन एवं वरिष्ठ प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी ने बताया कि राज्यपाल को सौंपे एक ज्ञापन में कंाग्रेस प्रतिनिधिमण्डल ने राज्य की बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था, महिलाओं व नाबालिग बच्चियों के विरूद्ध हो रही हिंसा, बलात्कार व जघन्य हत्याओं की घटनाओं को लेकर चिंता प्रकट करते हुए हस्तक्षेप का आग्रह किया। 

कंाग्रेस प्रतिनिधिमण्डल ने कहा कि भ्रष्टाचार और भयमुक्त सरकार के अपने वायदे पर अमल करने में सरकार पूरी तरह नाकाम रही है। राज्य सरकार के मात्र एक माह के अल्प कार्यकाल में राज्य में हत्या, चोरी, डकैती, मासूमों से बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों की घटनाओं में भारी वृद्धि हुई है। राज्य में लगातार घट रही इन घटनाओं से गिरती कानून व्यवस्था उजागर होने के साथ-साथ राज्य की अस्मिता पर भी चोट पहुंची है। राज्य की जनता में भय का वातावरण व्याप्त है तथा आमजन विषेशकर महिलाएं अपने को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। राज्य में विगत एक माह के अन्तर्गत घटित जघन्य अपराधों से सम्बन्धित विभिन्न घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि 27 मार्च, 2022 को जनपद बागेश्वर के कपकोट में 12 साल की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास की घटना। 2 अप्रैल, 2022 को जनपद उधमसिंहनगर के काशीपुर में नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास की घटना। 5 अप्रैल, 2022 को जनपद उधमसिंहनगर के गदरपुर में युवक की गोली मार कर हत्या। 2 अप्रैल, 2022 को जनपद चमोली के थराली में नाबालिग से छेडछाड की घटना। 13 अप्रैल, 2022 को जनपद पिथौरागढ़ के झूलाघाट में हत्या की घटना। 14 अप्रैल, 2022 को देहरादून के जाखन स्थित लॉज में महिला की हत्या। 14 अप्रैल, 2022 को जनपद उधमसिंहनगर के किच्छा में साढे तीन साल की बच्ची की दुष्कर्म के उपरान्त हत्या। 14 अप्रैल 2022 को रूद्रपुर में एक व्यक्ति की हत्या। 14 अप्रैल, 2022 को कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक श्री संजीव आर्य पर धार दार हथियार से जानलेवा हमले की घटना।

कांग्रेस प्रतिनिधिमण्डल ने यह भी कहा कि दिनांक 16 अप्रैल, 2022 को हरिद्वार जनपद के भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत डांडा जलालपुर में धार्मिक आयोजन के शुभ अवसर पर पथराव की घटना ने राज्य में कानून व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। राज्य में सत्ताधारी दल से जुडे संगठनों के कार्यकर्ताओं द्वारा राज्य की कानून व्यवस्था को धता बताते हुए राज्य में भय का माहौल बनाया जा रहा है। प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की लापरवाही के कारण घटित घटना से लोगों में भय का माहौल व्याप्त है। धार्मिक आयोजन की शोभा यात्रा के अवसर पर स्थानीय प्रशासन द्वारा न तो कोई समय निर्धारित किया गया था और न ही रूट तय किया गया था। साथ ही शोभा यात्रा के दौरान किसी प्रकार की सुरक्षा के भी इंतजामात नहीं किये गये थे। घटना के उपरान्त घायलों को चिकित्सालय ले जाने वाली एम्बुलेंस की सुरक्षा बलों द्वारा चाबी निकाल कर 4 घंटे तक एम्बुलेंस रोक दी गई जिससे घायलों को चिकित्सालय पहुंचाने में कठिनाई हुई। उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय प्रशासन द्वारा घटना की छानबीन में भी एकतरफा कार्रवाई की गई जिसकी निष्पक्ष जांच कराते हुए अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही भविष्य में यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि धार्मिक आयोजनों के अवसर पर अनुमति प्रदान करते समय इस बात का आवश्यक रूप से ध्यान रखा जाना चाहिए कि पुलिस प्रशासन मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करे जिससे ऐसी घटनाओं की पुनर्रावृत्ति न हो। कांग्रेस प्रतिनिधिमण्डल ने राज्यपाल से आग्रह करते हुए कहा कि राज्य में संवैधानिक संरक्षक होने के नाते कंाग्रेस पार्टी आपसे आग्रह करती है कि उपरोक्त आपराधिक घटनाओं पर शीघ्र निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई किये जाने हेतु राज्य सरकार को निर्देशित करने की कृपा करें। कांग्रेस प्रतिनिधिमण्डल में प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापडी, विधायक ममता राकेश, फुरकान अहमद, आदेश चौहान, गोपाल राणा, मनोज तिवारी, सुमित हृदयेश, विरेन्द्र कुमार जाति, अनुपमा रावत, रवि बहादुर एवं प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट शामिल थे।

—————————————–

—————————

बिदालना नदी पर नवंबर तक बनकर तैयार हो जायेगा पुल

 

डोईवाला, ब्यूरो। ऋषिकेश लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता धीरेंद्र कुमार ने बताया कि बिदालना नदी पर नवम्बर तक आवागमन के लिए पुल बनकर तैयार हो जायेगा। उल्लेखनीय है कि रानीपोखरी के बिदालना नदी पर पुल न होने की वजह से, जहां लोगों को आवाजाही में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था,  वही ऋषिकेश से रायपुर होते हुए देहरादून आने-जाने वाले व्यक्तियों को भी  परेशानियों का सामना करना पड़ता था।  अब इस नदी पर पुल निर्माण का कार्य तेज गति के साथ चल रहा है। 

 ऋषिकेश लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता धीरेंद्र कुमार ने पुल निर्माण कार्य का जायजा लिया। वह पुल निर्माण कार्य से काफी हद तक संतुष्ट नजर आए। उन्होंने बताया कि पुल का लगभग 40 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। आगामी नवंबर माह तक यह पुल पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा। इस पुल के निर्माण होने से रानीपोखरी थानों भोगपुर के  ग्रामीणों को आवाजाही में कोई परेशानी नही होगी। इसके साथ ही ऋषिकेश से रानीपोखरी रायपुर होते हुए देहरादून जाने वाले यात्रियों को भी इसका फायदा मिलेगा।

—————————————–

 

———————————

शहीद दुर्गामल्ल महाविद्यालय में छात्रों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित

 

डोईवाला, ब्यूरो। शहीद दुर्गामल्ल राजकीय स्नात्तोकोत्तर महाविघालय में संस्कृत विभाग द्वारा विभागीय परिषदीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। निबंध प्रतियोगिता में सिमरन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं प्रियंका शाह ने द्वितीय स्थान व शिखा तथा अंजली गौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में प्रियंका शाह ने प्रथम  ,अंजली गौर ने द्वितीय  तथा प्रियंका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रियंका शाह ने प्रथम ,अंजली गौर ने द्वितीय तथा प्रियंका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।  वही पोस्टर प्रतियोगिता में शिखा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ,अंजली गौर ने द्वितीय,प्रियंका व रेणुका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में डॉ नीलू कुमारी, डॉ उषा रानी नेगी, संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ रेखा नौटियाल तथा डॉ प्रवीण मैठाणी शामिल हुए।

——————————————-

 

——————————————

महाराज ने किया गढ़वाली गीत के वीडियो ’चंदना’ का विमोचन

 

देहरादून, ब्यूरो। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तराखंड की प्रसिद्ध गायिका बीना बोरा द्वारा गाये गये गढ़वाली गीत वीडियो चंदना का विमोचन किया।

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायत राज, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को अपने मुनिस्पिल रोड़ स्थित आवास पर उत्तराखंड की प्रसिद्ध गायिका बीना बोरा द्वारा गाये गये गढ़वाली गीत का एक बेहद सुंदर वीडियो चंदना का विमोचन किया।

उन्होंने वीडियो के निर्माण से संबंधित सभी लोगों को इसके लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह इसी प्रकार गीतों का फिल्मांकन और प्रस्तुतिकरण कर देश-विदेश में देवभूमि की संस्कृति तथा कला का लगातार प्रचार-प्रसार करते रहें। इस मौके पर गढ़वाली गीत वीडियो चंदना की निर्मात्री दर्शनी रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुभाष भट्ट एवं समाज सेवी बचन सिंह रावत मौजूद

Leave A Reply

Your email address will not be published.