देहरादून, ब्यूरो। प्रदेश की सियासत में निधि उनियाल का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। महिला चिकित्सक के साथ दुर्व्यवहार के बाद सरकार ने कुछ कदम तो उठाए हैं, लेकिन यह कदम हकीकत में नाकाफी हैं। शायद यही कारण है कि वरिष्ठ महिला चिकित्सक निधि उनियाल ने सरकारी सिस्टम की बदहाली को देखते हुए अब सरकारी अस्पताल में काम करने का इरादा ही छोड़ दिया है। धामी सरकार ने स्वास्थ्य सचिव पंकज कुमार पांडे की पत्नी द्वारा किए गए दुर्व्यवहार मामले पर जांच बैठा दी है, उधर वरिष्ठ महिला चिकित्सक निधि उनियाल के उस तबादला आदेश को भी रोक दिया गया है। जो उनके साथ हुए दुर्व्यवहार के फौरन बाद किया गया था। लेकिन इसके बावजूद निधि उनियाल सरकारी सिस्टम और वातावरण को लेकर इतनी मायूस हैं कि उन्होंने अब दून मेडिकल कॉलेज में ज्वाइन करने का इरादा ही छोड़ दिया है।
संबंधित खबरें पढ़ें
टिहरी गढ़वाल में 4 खेल प्रशिक्षकों की नियुक्ति को मिली मंजूरी
टिहरी ब्यूरो- नरेंद्रनगर। टिहरी गढ़वाल में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए टेबल टेनिस, फुटबॉल, बैडमिंटन और क्रिकेट के…
अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई
देहरादून, ब्यूरो। मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार पुष्कर सिंह धामी द्वारा अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।…
छह लाख का ऑफर फिर भी नहीं मिले सुपर स्पेशियलिस्ट डॉक्टर, प्रदेश में 56% विशेषज्ञ की कमी
प्रदेश में कार्डियाेलॉजिस्ट, न्यूरो सर्जन समेत सुपर स्पेशियलिस्ट डॉक्टर की कमी दूर नहीं हो पा रही है। सरकार ने प्रति…
