टूर-डी-कैलाश साइकल रैली की सभी तैयार पूरी – Uttarakhand Nidhi

टूर-डी-कैलाश साइकल रैली की सभी तैयार पूरी

देहरादून/पिथौड़ागढ़, ब्यूरो। उत्तराखंड सरकार और पिथौड़ागढ़ जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से आजादी का 75वां अमृत महोत्सव के अंतर्गत पवर्तीय प्रदेश में पहली बार ‘रिस्पोंसिबल टूरिज्म’ और माउंटेन बाईकिंग को बढ़ावा देने के दिशा में भारत-चीन-नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में टूर-डी-कैलाश का आयोजन किया जा रहा है जिसके लिये पूरी तैयारियां हो चुकी हैं।

जिला प्रशासन ने भारतीय सेना, बॉर्डर रोड आर्गेनाइजेशन (बीआरआ)े, एसएसबी, आईटीबीपी, पीडब्ल्यूडी, हैल्थ, पर्यटन, उत्तराखंड पुलिस विभागों के सहयोग से इस रैली के लिये सभी तैयारियां पूरी कर ली  गई है। जिला प्रशासन का प्रयास इस आयोजन को वार्षिक आयोजन बनाना है जिसके अंतर्गत देश और विदेश के साईकलिस्टों को आमंत्रित कर इस इवेंट को विश्व साईकलिंग मानचित्र पर लाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *