केदारनाथ की पवित्र भूमि में कांग्रेस की बात करना ठीक नहीं:भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि देवभूमि और वीरभूमि में आने का मौका मिला है। यहां देवताओं का वास है। यहां हर घर से वीर सपूत जन्म लेते हैं। यह क्षेत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पंसदीदा क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता अपना रिपोर्ट कार्ड जनता के बीच रखते हैं। जबकि कांग्रेस परिवादवाद, जातिवाद और क्षेत्रवाद की राजनीति करती है। उनके पास कोई उपलब्धि नहीं होती है।

नड्डा ने कहा कि  केदारनाथ की पवित्र भूमि पर कांग्रेस के कारनामों की बात करना उचित नहीं होगा। कहा कि कांग्रेस अब भाई बहन की पार्टी रह गई है। इसमें कार्यकर्ता नहीं है। धीरे-धीरे कांग्रेस पूरी तरह साफ हो जाएगी। कहा कि कांग्रेस ने रामजन्म भूमि को लटकाने का काम किया है। मोदी सरकार ने धारा 370 को हटाया है, आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा। केदारपुरी में भव्य काम हुए हैं। देश की रक्षा, संस्कृति की रक्षा, भाजपा ही करती है। मोदी ने ऐतिहासिक फैसले लेते हुए कार्य किए हैं। इसी रिर्पोट कार्ड पर भाजपा जनता से वोट मांग रही है।

अगस्त्यमुनि महाविद्यालय के मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा सबका साथ और सबका विकास करती है। गरीब और पिछड़ों के विकास के लिए भाजपा कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कोई गांव ऐसा नहीं है, जहां केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने शौचालय नहीं दिए हैं। मोदी ने पूरे देश में सबको शौचालय दिए हैं। उज्जवला योजना भी मोदी सरकार ने दी है। 10 करोड़ लोगों को इस योजना से जोड़ा गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.