बीएसएम पीजी कालेज में स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी को चुनावी साक्षरता क्लब का विधिवत गठन किया गया, जिसमें 26 छात्र-छात्राएं क्लब के सदस्य मनोनीत किए गए।क्लब के सभी सदस्यों को कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डा. सुनीता ने चुनावी साक्षरता क्लब के द्वारा आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों के विषय में जानकारी दी। नोडल अधिकारी ने सदस्यों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया।
मतदान के योग्य नागरिकों को वोटर आइडी बनवाने के लिए करें प्रेरित
कहा कि क्लब के सदस्य 18 वर्ष की उम्र पूर्ण कर लेने वाले नागरिकों को वोटर आइडी बनवाने के लिए प्रेरित करें और उनको अपने मत का प्रयोग करने के लिए जागरूक करें। सभी चुनें का संदेश दें। इससे पूर्व महाविद्यालय के प्राचार्य डा. गौतमवीर ने कहा कि प्रत्येक भारतीय व्यक्ति को जो 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं उन्हें अपने मत का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।
प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है मतदान
मतदान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। महाविद्यालय के निदेशक रजनीश शर्मा ने बताया कि मजबूत लोकतंत्र के लिए यह जरूरी है कि प्रत्येक मतदाता को चुनावी प्रक्रिया की जानकारी हो और मतदान में उनकी सक्रिय भागीदारी हो। उन्होंने स्वीप कार्यक्रम की सराहना की और छात्र छात्राओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया।इस अवसर पर महाविद्यालय में एक निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसका विषय ” लोकतंत्र में मतदान का महत्व रहा। इस प्रतियोगिता में 15 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में प्रथम रेशमा, द्वितीय उज्मा तथा तृतीय विशाखा रही।प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डा. रीमा सिन्हा, डा. अलका तोमर और डा शिखा जैन शामिल रही।
