टमाटर की आवक में सुधार; 250 रुपये किलो तक बिका टमाटर- अब प्याज के दाम बिगाड़ेंगे रसोई का बजट! – Uttarakhand Nidhi

टमाटर की आवक में सुधार; 250 रुपये किलो तक बिका टमाटर- अब प्याज के दाम बिगाड़ेंगे रसोई का बजट!

रुड़की मंडी में अब टमाटर की आवक में सुधार होने के बाद टमाटर अब 100 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रहा है। वहीं, प्याज की आवक कम होने से प्याज के दामों में तेजी आना शुरू हो गई है। व्यापारियों की माने तो आने वाले समय में टमाटर के दाम में और कमी आने की उम्मीद है। जून के अंतिम सप्ताह से टमाटर के दाम में तेजी आना शुरू हो गई थी।

जुलाई माह से लेकर अब तक रुड़की शहर में 250 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से टमाटर बिका है। शासन ने टमाटर से आम जन को राहत देने के लिए मंडियों में स्टाल भी लगवाए। अब रुड़की मंडी में टमाटर की आवक में सुधार होना शुरू हो गया है। रुड़की मंडी में अब 80 क्विंटल तक टमाटर पहुंच रहा है।

थोक में जहां टमाटर के दाम 70 से 80 रुपये प्रति किलोग्राम हैं। वहीं, खुले बाजार में अब टमाटर 100 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रहा है। मंडी निरीक्षक अलकेश कुमार सैनी ने बताया कि टमाटर एवं आलू की आवक में सुधार हुआ है। लेकिन, अब प्याज की आवक कम होना शुरू हो गई है। जिसकी वजह से प्याज के दाम में तेजी आ रही है। प्याज इस समय थोक के भाव में 18 से 20 रुपये प्रति किलोग्राम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *