देहरादून, ब्यूरो। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में सूचना प्रोद्योगिक विकास एजेंसी में स्थित ड्रोन एप्लीकेशन रिसर्च सेंटर के द्वारा आयोजित शाॅट आॅन माई ड्रोन प्रतियोगिता मे विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। यह प्रतियोगिता 22 जून को आयोजित की गयी थी। जिसमे सौ से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया था। इस प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान नितिन छाबरा (रुद्रपुर), द्वितीय स्थान अमित कुमार सिंह (नैनीताल), तथा तृतीय स्थान नितेश अग्रवाल (देहरादून) ने प्राप्त किया। सभी विजेताओं को मुख्यमंत्री द्वारा प्रमाण पत्र तथा पुरस्कार वितरित किये गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में उत्तरखंड सरकार डीएआरसी के माध्यम से ड्रोन पायलट की ट्रेनिंग कराएगा तथा समस्त ड्रोन पायलटों को “ड्रोन मित्र“ के तहत सूचीबद्ध कर रोजगार उपलब्ध करवाएगा।
संबंधित खबरें पढ़ें
जलस्रोतों को पुनर्जीवित करने की दिशा में ठोस कार्य योजना बनाएंः सीएम
देहरादून, ब्यूरो। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में पेयजल विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश…
वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी हर्ष निधि शर्मा बने मानवाधिकार विशेषज्ञ सदस्य, जिला कारागार देहरादून में गठित हुई स्वतंत्र निगरानी समिति
देहरादून (ब्यूरो ) – जिला कारागार देहरादून में बंदियों के मानवाधिकार संरक्षण और कारागार प्रबंधन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के…
उत्तराखंड: अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम, येलो अलर्ट जारी
देहरादून ; उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। पहाड़ से लेकर मैदान तक कई स्थानों पर…
