देहरादून, ब्यूरो। आम आदमी पार्टी के प्रदेश महिला विंग प्रभारी और प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल रावत ने आज महिला विंग में विस्तार करते हुए कई महिलाओं को नई जिम्मेदारियां देते हुए संगठन का विस्तार किया है। उन्होंने हेमा भंडारी, मंजू तिवारी और राधा सिंह को महिला मोर्चा का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। सीमा कश्यप को प्रदेश महासचिव संगठन बनाया है। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष महिला विंग की ज़िम्मेदारी रीना नेगी पौड़ी, पूजा मेहरा अल्मोड़ा, बबीता चंद पिथौरागढ़ को दी गई है। उन्होने आगे जानकारी दी कि महिला प्रदेश संगठन समन्वयक सुधा पटवाल को बनाया गया है। प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी रचना रावत कोटद्वार, सुदेश सैनी मसूरी, नीरू रावत रामनगर को जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने संगठन विस्तार करते हुए कहा कि, आम आदमी पार्टी अपने संगठन को धरातल पर लगातर मजबूत कर रही है। उन्होने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश के निर्माण में मातृशक्ति का बहुत बड़ा योगदान है और आम आदमी पार्टी मातृशक्ति का सम्मान करती है। मातृशक्ति ने इस प्रदेश के निर्माण के लिए हमेशा ही सर्वाेच्च भूमिका निभाई है जिसे भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जल्द ही विधानसभा स्तर पर संगठन में विस्तार करेगी और मातृशक्ति को नई जिम्मेदारी देगी। शिशुपाल रावत ने आगे बताया कि चाहे बीजेपी हो या कांग्रेस हो, इन दोनों दलों ने हमेशा ही महिलाओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने का काम किया है। बीते विधानसभा चुनाव में भी इन्होंने जो वादा मातृशक्ति से किया था वह वादा भी पूरा ना करते हुए महिलाओं को विधानसभा में वादे अनुसार टिकट नहीं दिए गए जबकि आम आदमी पार्टी ने मातृशक्ति का सम्मान करते हुए अपने कहे अनुसार महिलाओं को विधानसभा में टिकट वितरण किए। उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी का संगठन धरातल पर बहुत तेजी से खड़ा हो रहा है और आने वाले कुछ समय में यह संगठन और भी ज्यादा मजबूत होगा। उन्होने यह भी कहा कि प्रदेश में जो भूमिका पुरुषों की है वैसे ही भूमिका प्रदेश में महिलाओं की भी है इसीलिए आम आदमी पार्टी का महिला विंग महिलाओं को सम्मान देने के लिए कटिबद्ध है और आगे भी महिलाओं को इसी तरीके से आम आदमी पार्टी अपने संगठन में सम्मान के साथ-साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी देगी। – Uttarakhand Nidhi

देहरादून, ब्यूरो। आम आदमी पार्टी के प्रदेश महिला विंग प्रभारी और प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल रावत ने आज महिला विंग में विस्तार करते हुए कई महिलाओं को नई जिम्मेदारियां देते हुए संगठन का विस्तार किया है। उन्होंने हेमा भंडारी, मंजू तिवारी और राधा सिंह को महिला मोर्चा का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। सीमा कश्यप को प्रदेश महासचिव संगठन बनाया है। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष महिला विंग की ज़िम्मेदारी रीना नेगी पौड़ी, पूजा मेहरा अल्मोड़ा, बबीता चंद पिथौरागढ़ को दी गई है। उन्होने आगे जानकारी दी कि महिला प्रदेश संगठन समन्वयक सुधा पटवाल को बनाया गया है। प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी रचना रावत कोटद्वार, सुदेश सैनी मसूरी, नीरू रावत रामनगर को जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने संगठन विस्तार करते हुए कहा कि, आम आदमी पार्टी अपने संगठन को धरातल पर लगातर मजबूत कर रही है। उन्होने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश के निर्माण में मातृशक्ति का बहुत बड़ा योगदान है और आम आदमी पार्टी मातृशक्ति का सम्मान करती है। मातृशक्ति ने इस प्रदेश के निर्माण के लिए हमेशा ही सर्वाेच्च भूमिका निभाई है जिसे भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जल्द ही विधानसभा स्तर पर संगठन में विस्तार करेगी और मातृशक्ति को नई जिम्मेदारी देगी। शिशुपाल रावत ने आगे बताया कि चाहे बीजेपी हो या कांग्रेस हो, इन दोनों दलों ने हमेशा ही महिलाओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने का काम किया है। बीते विधानसभा चुनाव में भी इन्होंने जो वादा मातृशक्ति से किया था वह वादा भी पूरा ना करते हुए महिलाओं को विधानसभा में वादे अनुसार टिकट नहीं दिए गए जबकि आम आदमी पार्टी ने मातृशक्ति का सम्मान करते हुए अपने कहे अनुसार महिलाओं को विधानसभा में टिकट वितरण किए। उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी का संगठन धरातल पर बहुत तेजी से खड़ा हो रहा है और आने वाले कुछ समय में यह संगठन और भी ज्यादा मजबूत होगा। उन्होने यह भी कहा कि प्रदेश में जो भूमिका पुरुषों की है वैसे ही भूमिका प्रदेश में महिलाओं की भी है इसीलिए आम आदमी पार्टी का महिला विंग महिलाओं को सम्मान देने के लिए कटिबद्ध है और आगे भी महिलाओं को इसी तरीके से आम आदमी पार्टी अपने संगठन में सम्मान के साथ-साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी देगी।

देहरादून, ब्यूरो। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद पूर्व कांग्रेस प्रवक्ता डॉक्टर आरपी रतूड़ी और कांग्रेस की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रही कमलेश रमन के साथ आईटी विशेषज्ञ कुलदीप चौधरी ने आज दिल्ली में आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट की अगुवाई में आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में उत्तराखंड के आम आदमी पार्टी के प्रभारी दिनेश मोहनिया ने तीनों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान मनीष सिसोदिया ने तीनों नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से पार्टी को बहुत लाभ मिलेगा और उनके अनुभव से पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को बल मिलेगा।
डॉक्टर आरपी रतूड़ी, कमलेश रमन और कुलदीप चौधरी कांग्रेस में कई वरिष्ठ पदों पर रहते हुए कांग्रेस की कई सालों से सेवा कर रहे थे ,लेकिन पार्टी में आपसी गुटबाजी से आजिज आकर उन्होंने कांग्रेस को हमेशा के लिए अलविदा कहकर आज दिल्ली में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने आम आदमी पार्टी में शामिल हुए तीनों नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि आज भी लोग अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की नीतियां पर भरोसा कर रहे हैं और बहुत जल्द पार्टी उत्तराखण्ड में एक मजबूत संगठन खड़ा करेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि पार्टी में शामिल हुए तीनों नेताओं का अनुभव पार्टी को मजबूती प्रदान करेगा। उन्होने पुनः सभी नेताओं को पार्टी में शामिल होने पर शुभकामना दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *