देहरादून, ब्यूरो। भाजपा ने कॉंग्रेस पर चार धाम यात्रा में अव्यवस्था का दुषप्रचार करने और कानून व्यवस्था पर दुर्भावनावश गलत बयानी कर देवभूमि उत्तराखंड की छवि खराब करने का आरोप लगाया है। ंप्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान कहा कि एक और कॉंग्रेस की प्रवक्ता यात्रा व्यवस्था को लेकर स्वयं गलत वीडियो जारी करने पर माफी मांग रही हैं दूसरी और प्रदेशाध्यक्ष करन माहरा, प्रीतम सिंह व अन्य वरिष्ठ नेता अभी भी यात्रा व्यवस्था पर गलतबयानी कर राजनीति करने में लगे है। लगता है कॉंग्रेसियो को राज्य में रिकॉर्ड तीर्थयात्रियों का पहुंचना हजम नही हो रहा है। वह देश विदेश से आने वाले पर्यटकों में खौफ पैदा कर उन्हे यहां आने से रोकना चाह्ती है।
संबंधित खबरें पढ़ें
राजकीय मेडिकल कॉलेज पिथौरागढ़ पहुंचकर अभिनेता हेमंत पांडे ने दी प्रथम एमबीबीएस छात्रा युविका को शुभकामनाएं
पिथौरागढ़। जाने-माने भारतीय फिल्म, थिएटर एवं टेलीविजन अभिनेता हेमंत पांडे ने राजकीय मेडिकल कॉलेज पिथौरागढ़ का भ्रमण किया। इस दौरान…
टॉवरों से बैटरियां चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार
अल्मोड़ा, ब्यूरो। जियो टावरों से बैटरियां चोरी होने का खुलासा करते हुए पुलिस व एसओजी ने तीन चोरों को चुरायी…
उत्तरकाशी, ब्यूरो। जाड़ भोटिया जन कल्याण समिति ने नेलांग व जादूंग को मॉडल गांव के रूप में विकसित किए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें विस्थापित नहीं किया है बल्कि गांवों से हटाया गया है। जाड़ भोटिया जन कल्याण समिति के अध्यक्ष सेवक राम भंडारी व कोषाध्यक्ष गुमान सिंह नेगी ने कहा कि भारत चीन युद्ध के दौरान नेलांग व जादुंग गांव को खाली करा दिया गया था। तब यहां के ग्रामीण अपने ग्रीष्मकालीन पड़ाव बगौरी व वीरपुर डुंडा आ गए थे। नेलांग व जाद़ुंग में सेना व आईटीबीपी ने ग्रामीणों की भूमि पर हेलीपैड, फायरिंग रेंज, बंकर आदि निर्माण कार्य किए हैं, जिसकी ग्रामीणों से अनुमति भी नहीं ली गई है। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि उनकी प्रशासन से मांग है कि नेलांग व जादुंग को इनर लाइन व गंगोत्री नेशनल पार्क से बाहर किया जाए। ग्रामीणों को 1962 से अब तक का फसल मुआवजा दिया जाए। दोनों गांवों में मूलभूत सुविधाएं विकसित कर मॉडल गांव बनाया जाए।
देहरादून, ब्यूरो। प्राइमरी टीएमटी बार्स के अग्रणी विनिर्माताओं एवं उत्पादकों में से एक श्याम स्टील ने अपना नया कैम्पेन “अपना…
