Uttarakhand Nidhi

देहरादून, ब्यूरो। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध खनन, भण्डारण एवं अवैध परिवहन की सूचनाओं पर नियमित छापेमारी करते हुए कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी के निर्देशों क्रम तहसील सदर अन्तर्गत उप जिलाधिकारी सदर मनीष कुमार एवं तहसील विकासनगर अन्तर्गत उप जिलाधिकारी विकासनगर सौरभ असवाल द्वारा अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत 15 मई को रात्रि को अवैध खनन एवं खनन के अवैध पर परिवहन पर राजस्व विभाग एवं सम्बन्धित विभागों की संयुक्त टीम के साथ छापेमारी अभियान चलाया गया।
जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने सभी उप जिलाधिकारियों को अवैध खनन पर त्वरित कार्यवाही करने तथा छापेमारी अभियान को नियिमत चलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं साथ ही अन्य मार्ग जिनसे अवैध खनन के परिवहन होने की सम्भावना है पर भी चौकिंग अभियान चलाये जाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *