गिरफ्तारी के दौरान उर्मिला सनावर का हंगामा, गाड़ी में बैठाते समय करती रही विरोध – Uttarakhand Nidhi

गिरफ्तारी के दौरान उर्मिला सनावर का हंगामा, गाड़ी में बैठाते समय करती रही विरोध

हरिद्वार ब्यूरो

पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी की शिकायत पर कार्रवाई करने पहुंची हरिद्वार पुलिस को उर्मिला सनावर को हिरासत में लेने के दौरान विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिस जब उन्हें घर से बाहर लाकर गाड़ी में बैठाने लगी तो वह जोर-जोर से चिल्लाने लगीं। उन्होंने गाड़ी से नीचे उतरने की कोशिश भी की। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें संभालते हुए गाड़ी के अंदर बैठाया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उर्मिला सनावर विरोध करती नजर आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *