सीएम धामी ने सुनीं जनता की समस्याएं: कहा- जनता को छोटे-छोटे कामों के लिए न काटने पड़ें दफ्तरों के चक्कर – Uttarakhand Nidhi

सीएम धामी ने सुनीं जनता की समस्याएं: कहा- जनता को छोटे-छोटे कामों के लिए न काटने पड़ें दफ्तरों के चक्कर

 

ऊधम सिंह नगर  ब्यूरो – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार शाम अपने गृहक्षेत्र खटीमा पहुंचकर लोहियाहेड स्थित हेलीपैड और कैंप कार्यालय में जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को जनता की सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के सख्त निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, ताकि लोगों को अपने छोटे-छोटे कार्यों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने कहा कि सरकार सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है। जनता के प्रति प्रशासन की जवाबदेही तय की गई है। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र की विकास पर भी चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *