रुद्रप्रयाग ब्यूरो –नवंबर के प्रथम सप्ताह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके लिए केदारनाथ धाम पहुंचकर प्रस्तावित भ्रमण के दृष्टिगत व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया है।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नवंबर के प्रथम सप्ताह में केदारनाथ धाम का भ्रमण प्रस्तावित है। इसे लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बुधवार को जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने जिला कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर भ्रमण की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर चर्चा की।डीएम ने बताया कि नवंबर के प्रथम सप्ताह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके लिए केदारनाथ धाम पहुंचकर प्रस्तावित भ्रमण के दृष्टिगत व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया है। संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम के सुरक्षित और सुव्यवस्थित संचालन के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के भ्रमण की तैयारियों के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाएगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, उपजिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल रावत और जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर आदि मौजूद रहे।
उत्तराखंड: नवंबर के पहले हफ्ते में केदारनाथ आ सकती हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, डीएम ली तैयारियों की जानकारी
