कैश कलेक्शन को डिजिटाइज करने के लिए एक्सिस बैंक के साथ की साझेदारी – Uttarakhand Nidhi

कैश कलेक्शन को डिजिटाइज करने के लिए एक्सिस बैंक के साथ की साझेदारी

देहरादून, ब्यूरो। एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने भारत के टियर-तृतीय शहरों और अर्ध-शहरी इलाकों में कैश कलेक्शन सिस्टम को डिजिटाइज़ करने के लिए भारत के तीसरे सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक एक्सिस बैंक के साथ साझेदारी की है। एयरटेल पेमेंट्स बैंक अपने डिजिटल प्रणाली वाले नेबरहुड बैंकिंग मॉडल की व्यापक पहुंच का लाभ उठाएगा ताकि लास्ट माइल कैश कलेक्शन के डिजिटलीकरण के साथ एक्सिस बैंक का सहयोग किया जा सके।

एयरटेल पेमेंट्स बैंक चीफ फाइनेंस ऑफिसर और हेड इंस्टीट्यूशनल बिजनेस गौरव सेठ ने कहा कि हमें लास्ट-माइल तक कैश-कलेक्शन के डिजिटलीकरण के लिए एक्सिस बैंक के साथ हाथ मिलाते हुए खुशी हो रही है। हमारी कलेक्शन मैनेजमेंट सर्विसेज फिजिकल कैश के प्रबंधन की चुनौतियों को कम करती हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *