अस्पताल के पीछे पड़ा सड़क का मलबा नहीं हटा, चार कमरों में डॉक्टरों ने बैठना किया बंद


देवप्रयाग  ब्यूरो । एक वर्ष बीतने के बाद भी देवप्रयाग स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे रामपुर-श्यामपुर मोटर मार्ग से गिरा मलबा नहीं हटाया जा सका है। भवन के ऊपरी हिस्से में स्थित कमरों की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि डॉक्टरों का बैठना पूरी तरह बंद हो गया है। डॉक्टरों ने भी सुरक्षा के लिहाज से चारों कमरे खाली कर दिए हैं।

अस्पताल की दीवार पर सड़क का भारी मलबा टिका है। इससे बारिश का पानी और सीलन सीधे दीवारों में घुस रहा है और दीवार कभी भी ढह सकती है। अस्पताल में तैनात स्वास्थ्य कर्मी और इलाज कराने पहुंचने वाले मरीज हर समय खौफ के साये में रहने को मजबूर हैं। पिछले वर्ष 15-16 सितम्बर को हुई भारी बारिश के बाद रामपुर-श्यामपुर सड़क का आधा हिस्सा टूटकर अस्पताल की दीवार पर आ गिरा था लेकिन आज तक यह मलबा नहीं हटाया गया है।



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.