उत्तराखंड: आज पहली बार चंपावत में होगी कैबिनेट बैठक, युवाओं और महिलाओं से जुड़े बड़े फैसले ले सकती है सरकार
चंपावत ब्यूरो कैबिनेट बैठक रविवार सुबह 11 बजे से होगी। बैठक में प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के साथ-साथ कई अहम फैसले लिए जाने की संभावना है।
राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में एनएचपीसी परिसर में होने वाली इस बैठक को लेकर जिले के लोगों में बहुत उत्साह है। बैठक में शामिल होने वाले मंत्रियों और अधिकारियों को पहाड़ की संस्कृति और पारंपरिक खानपान की झलक भी देखने को मिलेगी। जिला प्रशासन ने बैठक की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
