रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली

रुड़की ब्यूरो   पुलिस टीम शाहीपुर तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सिकंदरपुर की ओर से एक संदिग्ध टेंपो आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने टेंपो को रोकने का प्रयास किया लेकिन चालक ने रुकने के बजाय पुलिसकर्मियों पर टेंपो चढ़ाने की कोशिश की और टेंपो लेकर खानपुर की तरफ भाग निकला

खानपुर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और एक संदिग्ध बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध टेंपो को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने पुलिस टीम पर टेंपो चढ़ाने की कोशिश की और मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही खानपुर पुलिस ने घेराबंदी की। धर्मपुर मार्ग पर श्मशान घाट के पास आरोपी टेंपो छोड़कर गन्ने के खेत में जा घुसा और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।आरोपी की पहचान रुड़की निवासी आरिफ के रूप में हुई है। बीती देर रात चौकी प्रभारी गोवर्धनपुर पुलिस टीम के साथ शाहीपुर तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सिकंदरपुर की ओर से एक संदिग्ध टेंपो आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने टेंपो को रोकने का प्रयास किया लेकिन चालक ने रुकने के बजाय पुलिसकर्मियों पर टेंपो चढ़ाने की कोशिश की और टेंपो लेकर खानपुर की तरफ भाग निकला।

Leave A Reply

Your email address will not be published.