: एसआईआर के बाद बदली वोटर लिस्ट, जाम में फंसा लॉन्ग वीकेंड, केदारनाथ में बढ़ा आक्रोश; पढ़ें अपडेट
देहरादून ब्यूरो उत्तराखंड में आज चुनावी प्रक्रिया से लेकर पर्यटन और कानून-व्यवस्था तक कई मुद्दे चर्चा में रहे।
प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से सामने आई इन खबरों में मतदाता सूची, ट्रैफिक जाम, केदारनाथ में व्यापारियों का विरोध और नशा तस्करी से जुड़ा मामला प्रमुख रहा।मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने विशेष गहन पुनरीक्षण(एसआईआर) के बाद उत्तराखंड की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। आठ जून से शुरू हुए एसआईआर के तहत प्रदेशभर में कुल 9,41,685 वोट काटे गए हैं। जबकि प्री-एसआईआर के दौरान व इससे पहले 4,53,459 वोट काटे गए थे। प्री-एसआईआर और एसआईआर के मिलाकर कुल 13,95,144 वोट कटे हैं। डॉ. पुरुषोत्तम ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि आठ जून को जब एसआईआर शुरू किया गया था, उस वक्त राज्य में 79,60,762 मतदाता थे। 14 जुलाई को जब ड्राफ्ट सूची जारी हुई तो इनमें से 8,26,977 वोट कट गए। 14 जुलाई को प्रदेश में 71,33,785 मतदाता बचे। इसके बाद आपत्तियां दाखिल करने, विसंगतियों की सुनवाई का निस्तारण 14 जुलाई से 28 सितंबर के बीच हुआ, जिसमें 1,04,708 मतदाता और कम हो गए। इसके बाद बचे 70,29,077 मतदाता। एसआईआर के दौरान 1,29,872 नए मतदाता भी जुड़े। लिहाजा, प्रदेश में अब तीन अक्तूबर को 71,58,949 मतदाता हैं।