सीएम धामी की घोषणा, दिव्यांग युवाओं को मिलेगी सिविल सर्विस की मुफ्त कोचिंग – Intellecuals News


देहरादून ब्यूरो – मुख्यमंत्री ने कहा, वह प्रदेश के मुख्य सेवक होने के साथ ही प्रदेश के बेटे भी हैं, राज्य के प्रत्येक वरिष्ठजन का सम्मान, सुरक्षा और सुविधा उनकी जिम्मेदारी है।प्रदेश के दिव्यांग युवाओं को सिविल सर्विस की मुफ्त कोचिंग मिलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित समारोह में इसका शुभारंभ किया। वहीं, विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य के लिए 23 वरिष्ठजनों को सम्मानित किया। उन्होंने सभी को वरिष्ठजनों के कल्याण की शपथ दिलाते हुए कहा, ये हमारे जीवंत अनुभव और विरासत हैं।मुख्यमंत्री ने कहा, वह प्रदेश के मुख्य सेवक होने के साथ ही प्रदेश के बेटे भी हैं, राज्य के प्रत्येक वरिष्ठजन का सम्मान, सुरक्षा और सुविधा उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया, वर्तमान में प्रदेश के नौ लाख से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को 147 करोड़ से अधिक की पेंशन दी जा रही है। सभी जिलों में वृद्धाश्रमों की व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। केंद्र सरकार के सहयोग से अटल वयो अभ्युदय योजना के माध्यम से भी वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण और समग्र विकास के लिए काम किया जा रहा है।



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.