सीएम ने 18 लोगों को किया सम्मानित, अदम्य साहस दिखाने वालों को मिलेंगे 51 हजार – Intellecuals News
देहरादून ब्यूरो एफआरआई परिसर में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने वन्यजीव सप्ताह 2026 का शुभारंभ किया। इस दौरान वन्यजीव पर आधारित निबंध प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वन्यजीव संघर्ष के दौरान अदम्य साहस का परिचय देने वाले 18 लोगों को सम्मानित कर प्रत्येक को 51 हजार रुपये देने की घोषणा की। भविष्य में ऐसे हर व्यक्ति को यह राशि दी जाएगी। एफआरआई परिसर में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने वन्यजीव सप्ताह 2026 का शुभारंभ किया। इस दौरान वन्यजीव पर आधारित निबंध प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से हर जिले में कम से कम एक नए पर्यटन स्थल की पहचान करने और उसकी प्राकृतिक सुंदरता को सुरक्षित रखते हुए वहां पर्यटकों के लिए सुविधाएं विकसित करने को कहा।