उत्तराखंड: अब एससीईआरटी और डायट में अलग से होगी शिक्षकों की भर्ती, मंजूरी मिली, दोनों का बनेगा अलग-अलग कैडर

देहरादून  ब्यूरो शिक्षकों की कमी से जूझ रहे माध्यमिक शिक्षा विभाग पर अब एससीईआरटी और डायट की अतिरिक्त जिम्मेदारी का बोझ कम होगा। दोनों संस्थानों में शिक्षकों की तैनाती के लिए अलग कैडर बनाने की तैयारी पूरी हो गई है, जल्द ही इस पर कैबिनेट की मुहर लग सकती है।

राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डायट) के लिए अलग-अलग कैडर बनेगा। एससीईआरटी निदेशक बंदना गर्ब्याल के मुताबिक इसके लिए कार्मिक और वित्त विभाग की मंजूरी मिल चुकी है। जिसके बाद कैबिनेट में प्रस्ताव आएगा।

राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद एवं डायटों में अब तक माध्यमिक शिक्षा विभाग से शिक्षकों की तैनाती होती रही है। जबकि माध्यमिक शिक्षा विभाग में पहले ही शिक्षकों की कमी बनी है। यही वजह है कि विभाग में चार हजार से अधिक पदों पर अतिथि शिक्षकों की तैनाती की गई है लेकिन अब एससीईआरटी और डायट के लिए अलग-अलग कैडर बनाया जा रहा है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.