Almora News: निशुल्क चिकित्सा शिविर में 45 मरीजों की हुई जांच
रानीखेत ब्यूरो । कैंटोनमेंट बोर्ड के हिमशिला गेस्ट हाउस परिसर में शनिवार को कैंट की ओर से निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में 45 मरीजों की जांच की गई। इसमें हल्द्वानी से महिला प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. छवि कुमारी, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. साहनी और क्लिनिकल साइकोलाॅजिस्ट समीर जमाल पहुंचे। ”स्वयं के इलाज के कारण जानो” के तहत चिकित्सकों की ओर से यह जन हित के लिए पहल की गई है। चिकित्सकों ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर मरीज और उनके परिजन उनसे संपर्क कर सकते हैं। कैंट बोर्ड के सीईओ ने बताया कि उनका प्रयास रहेगा कि वे इस तरह का निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाते रहेंगे।