Almora News: बिजली बिल की लंबी कतार तोड़ रही उपभोक्ता का हौसला
अल्मोड़ा ब्यूरो खटीमा। पहले से ही बिजली के मोटे बिल के बोझ से दबे उपभोक्ताओं को अब बिजली बिल जमा करने के लिए भी काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। कई लोग चार घंटे लाइन में लगने के बावजूद बिजली बिल जमा नहीं कर पा रहे हैं।लाघाट मार्ग स्थित ऊर्जा निगम के कार्यालय में पिछले कई दिनों की भांति शुक्रवार को भी बिजली का बिल जमा करने के लिए लोगाें की लंबी लाइनें लगी रहीं। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग काउंटर होने के बावजूद सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक सभी उपभोक्ताओं के बिजली के बिल जमा नहीं हो सके। इस कारण कई उपभोक्ताओं को बैरंग लौटना पड़ा। व्हाट्सएप पर बिल भेजने के बाद नहीं मिल मैनुअल बिल
अधिकांश उपभोक्ताओं को उनके व्हाट्एसएप नंबर पर बिजली का बिल भेजने के बाद घर पर मैनुअल बिल नहीं पहुंच रहा है जबकि बिल काउंटर पर तैनात कर्मचारी मैनुअल बिल भी मांगता है। इससे भी उपभोक्ताओं को असुविधा हो रही है। खटीमा में 56 हजार बिजली कनेक्शन
खटीमा क्षेत्र में वर्तमान में बिजली के घरेलू व व्यावसायिक लगभग 56,000 कनेक्शन हैं लेकिन उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए दो ही काउंटर बनाए गए हैं। बिजली जमा करने के लिए लोग अपना जरूरी काम छोड़कर आते हैं लेकिन उन्हें बिल जमा करने में पूरा दिन लग रहा है।