पिथौरागढ़(ब्यूरो) । सीमांत जिले में लंबे समय से बंद सड़कें ग्रामीणों की दिक्कत बढ़ाने लगीं हैं। हालात यह हैं कि बीमार ग्रामीणों का इलाज के लिए अस्पताल पहुंचना भी मुश्किल हो गया है। ऐसा ही हुआ होकरा और नामिक के ग्रामीणों के साथ। अब तक सड़क न खुलने से बीमार अस्पताल नहीं पहुंच सके तो स्वास्थ्य विभाग ने होकरा पहुंचकर उन्हें राहत पहुंचाई।स्वास्थ्य विभाग ने तेजम तहसील के दूरस्थ गांव होकरा पहुंचकर स्वास्थ्य शिविर लगाया और 86 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवा बांटी। सीएमओ डॉ. जेएस चुफाल ने कहा कि सड़क बंद होने से ग्रामीण इलाज और जांच के लिए अस्पताल नहीं आ पा रहे थे। ऐसे में उनकी समस्या को देखते हुए टीम गांव भेजी गई। ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनके शुगर, बीपी आदि की जांच की गई। टीम में चिकित्साधिकारी डॉ. नीतीश भट्ट, नर्सिंग ऑफिसर पवन रावत, एएनएम कमला शर्मा, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी कुसुम बेलवाल आदि मौजूद रहे।
संबंधित खबरें पढ़ें
पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ, 240 बाल वैज्ञानिक कर रहे प्रतिभाग
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को बागेश्वर के मंडलसेरा स्थित विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान…
सीएम ने जगतगुरू शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम से की भेंट
देहरादून, ब्यूरो। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को कनखल स्थित शंकराचार्य आश्रम में जगतगुरू शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम से शिष्टाचार भेंट…
चल रहे तनावपूर्ण माहौल के दृष्टिगत पुलिस पूरी तरह से अलर्ट
चमोली। वर्तमान तनाव के मद्देनजर चमोली पुलिस अलर्ट: जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने हेतु दिन-रात चलाया जा रहा…
