मुख्यमंत्री धामी ने पिथौरागढ़ की हिलजात्रा को बताया आस्था का प्रतीक, बाबा गंगनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण की घोषणा – Uttarakhand Nidhi

मुख्यमंत्री धामी ने पिथौरागढ़ की हिलजात्रा को बताया आस्था का प्रतीक, बाबा गंगनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण की घोषणा

देहरादून(ब्यूरो)- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास से पिथौरागढ़ में आयोजित ऐतिहासिक हिलजात्रा महोत्सव को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों, विशेषकर पिथौरागढ़ की जनता को हिलजात्रा पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ग्राम जाखनी, पिथौरागढ़ स्थित बाबा गंगनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिलजात्रा उत्तराखंड की समृद्ध लोक परंपराओं, आस्था और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण पर्व है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार घर-घर में मां गौरा और भगवान महेश्वर की पारंपरिक पूजा के साथ सातू-आठू पर्व से हिलजात्रा की भक्ति धारा प्रवाहित होती है, उसी प्रकार सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति की धारा निरंतर प्रवाहित होती रहे।
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *