उत्तराखंड के पहाड़ों में डॉक्टरों की कमी: दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

 एनएचएम रिपोर्ट ने खोली पोल:पहाड़ों में डॉक्टरों की कमी

देहरादून (ब्यूरो ) –  राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की कॉमन रिव्यू मिशन (सीआरएम) रिपोर्ट में सामने आया है कि डॉक्टरों और विशेषज्ञ चिकित्सकों की दुर्गम क्षेत्रों में काम करने की अनिच्छा के कारण कई अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। भारतीय जन स्वास्थ्य मानकों (आईपीएचएस) के अनुरूप पर्याप्त मानव संसाधन उपलब्ध न होने से कई स्थानों पर अस्पतालों का बुनियादी ढांचा भी पूरी क्षमता से इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है।
रिपोर्ट के अनुसार राज्य में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी सबसे अधिक पहाड़ी और दूरस्थ क्षेत्रों में महसूस की जा रही है। इसका सीधा असर जिला अस्पतालों में आपातकालीन, सर्जरी और अन्य विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं पर पड़ रहा है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.