अग्निपथ योजना का प्रदेशभर में विरोध जारी
देहरादून, ब्यूरो। प्रदेश की राजधानीं देहरादून में एसएफआई छात्र संगठन के सदस्य अग्निपथ योजना के विरोध में उतरे।
अग्निपथ योजना वापस लेने की मांग को लेकर छात्रों ने गांधी पार्क गेट के समक्ष सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
किया। उधर हल्द्वानी में अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे युवकों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर यूथ कांग्रेस के प्रदेश
अध्य्क्ष सुमित्त भुल्लर ने पत्रकारवार्ता की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज गेट के बाहर अग्नीपथ योजना के विरोध में
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका। उधर टनकपुर के पीलीभीत चुंगी में भी युवाओं ने धरना
प्रदर्शन किया।
