देहरादून, ब्यूरो। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अल्मोड़ा स्थित कल्याणिका हिमालय देवस्थानम् के चतुर्थ
वार्षिकोत्सव एवं श्री पीठम् स्थापना महोत्सव में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने
कहा कि यह बेहद खूबसूरत स्थान है। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थानों पर कोई भी व्यक्ति अपनी मर्जी से नहीं आता है बल्कि
उसे ईश्वर स्वयं बुला देते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे सिद्ध पीठ स्थानों से पूरे देश और सनातन संस्कृति को ऊर्जा मिलती
है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार देश आगे बढ़ रहा है
जिसके तहत अयोध्या में श्री राम लला का भव्य मंदिर बनाया जा रहा है। इसके अलावा बनारस में भव्य काशी कॉरिडोर
बनकर तैयार हो गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले जो भी घोषणा की गई है उन्हें पूरा किया जा रहा है। कॉमन सिविल कोड को लेकर सभी
प्रक्रियाएं पूरी कर दी गई हैं। इसके अलावा अंत्योदय कार्ड धारकों को साल भर में 3 सिलेंडर फ्री करने को लेकर भी
कैबिनेट निर्णय दे दिया है। इस दौरान अल्मोड़ा लोकसभा के सांसद अजय टम्टा, विधायक मनोज तिवारी, विधायक
मोहन सिंह मेहरा समेत आयोजन समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।
—————————————————–
