फिल्मी दुनिया में होने के बावजूद उत्तराखंडी संस्कृति से जुड़ा हूँ – हेमंत पांडेय
देहरादून। हिन्दी फिल्मों के मशहूर अभिनेता हेमंत पांडेय का आज उत्तरांचल प्रेस क्लब ने सम्मान समारोह आयोजित किया। प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय राणा ने हेमंत पांडेय को शॉल पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष रश्मि खत्री, कार्यवाहक महामंत्री मीना नेगी, कोषाध्यक्ष मनीष भट्ट एवं संप्रेषक मनोज ज्याड़ा ने श्री हेमंत पांडेय को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।