हेमकुंड पैदल मार्ग पर सीढ़ियों की मरम्मत पूरी, सुगम हुआ सफर, डेढ़ किमी कम हुआ रास्ता – Uttarakhand Nidhi

हेमकुंड पैदल मार्ग पर सीढ़ियों की मरम्मत पूरी, सुगम हुआ सफर, डेढ़ किमी कम हुआ रास्ता

हेमकुंड पैदल मार्ग पर अटलाकोटी से गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब के बीच शीतकाल में क्षतिग्रस्त हुई 1160 सीढ़ियों की मरम्मत कर ली गई है। इससे यात्रा सुगम हो गई है और श्रद्धालुओं को लगभग डेढ़ किमी कम चलना पड़ रहा है।मानसून के सुस्त पड़ने के बाद यात्रा ने गति भी पकड़ ली है। प्रतिदिन 800 से अधिक श्रद्धालु गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब और लोकपाल लक्ष्मण मंदिर में माथा टेकने पहुंच रहे हैं। इस बार 20 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *