
उत्तराखंड: पैतृक गांव पंचूर में मां सावित्री देवी को अंतिम श्रद्धांजलि देते समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आंखें नम हो गईं. इस पल को देखकर वहां मौजूद परिजनों और ग्रामीणों की भी आंखें छलक उठीं, जिससे पूरे पंचूर गांव में शोक की लहर दौड़ गई और माहौल बेहद गमगीन हो गया. जिसके बाद योगी आदित्यनाथ ने अपनी मां सावित्री देवी के पार्थिव शरीर को कंधा दिया. वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर देशभर के तमाम राजनीतिक नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है.
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का अंतिम संस्कार आज हरिद्वार में किया जाएगा. मां के निधन के बाद योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे और अपनी मां के अंतिम दर्शन किए. इस दौरान वो बेहद भावुक नजर आए. बताया जा रहा है कि सीएम योगी सड़क मार्ग से लक्ष्मणझूला बैराज मोटर मार्ग होते हुए हरिद्वार पहुंचेंगे. हरिद्वार के नमामि गंगे घाट पर उनकी मां के अंतिम संस्कार को लेकर तैयारियां की गई है.
गौर हो कि मां सावित्री देवी के निधन की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे, वहां उन्होंने अपनी मां के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए. साथ ही उन्होंने इस दुख की घड़ी में परिजनों को ढांढस बंधाया. घटना के बाद पूरे गांव और क्षेत्र में शोक की लहर है. आज पंचूर स्थित पैतृक आवास से सावित्री देवी की अंतिम यात्रा हरिद्वार के लिए प्रस्थान किया.
नास्ति मातृसमा छाया नास्ति मातृसमा गतिः।
नास्ति मातृसमं त्राणं नास्ति मातृसमा प्रिया॥
🙏 pic.twitter.com/usBszRtWjQ— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 21, 2026
हरिद्वार में धार्मिक रीति-रिवाज के साथ उनकी अंत्येष्टि की जाएगी. इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तर प्रदेश सरकार के कई मंत्री और कई वरिष्ठ राजनेता व संत-महात्मा अंतिम संस्कार में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. प्रशासन की ओर से पंचूर से लेकर हरिद्वार तक सुरक्षा और यातायात के कड़े इंतजाम किए गए हैं.
