भालू के हमले में किशोर गंभीर घायल – Uttarakhand Nidhi

भालू के हमले में किशोर गंभीर घायल

 

पुरोला  ब्यूरो । मोरी विकासखंड के गोविंद वन्य जीव विहार के क्षेत्रांतर्गत जखोल गांव में रविवार को भालू के हमले में एक किशोर (17) गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। विभाग ने ग्रामीणों से जंगल की ओर अकेले न जाने तथा विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। जानकारी के अनुसार जखोल निवासी अभिषेक पुत्र सुबेलाल (17) छानियों और बगीचे की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में अचानक एक भालू ने उस पर हमला कर दिया। उसके साथ मौजूद एक अन्य युवक ने शोर मचाया तो इससे भालू किशोर को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। इसके बाद ग्रामीणों ने घायल अभिषेक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मोरी पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *