देहरादून: पलटन बाजार में सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक वाहन प्रतिबंधित, जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश – Uttarakhand Nidhi

देहरादून: पलटन बाजार में सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक वाहन प्रतिबंधित, जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश

देहरादून ब्यूरो  त्योहारी सीजन में बाजारों में लोग खरीदारी के लिए आ रहे हैं। ऐसे में वहां पर उनके चलने के लिए पर्याप्त जगह हो इसके लिए प्रशासन ने भी तैयारियां की हैं। व्यस्ततम बाजारों में यातायात और जनसुरक्षा के दृष्टिगत प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

पलटन बाजार में सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके अलावा आसपास के बाजारों में सुबह 11 बजे के पहले और शाम सात बजे के बाद ही सामान की लोडिंग और अनलोडिंग हो सकेगी। इस संबंध में शुक्रवार को जिला प्रशासन ने आदेश जारी किए हैं। एडीएम वित्त एवं राजस्व केके मिश्रा ने त्योहारी सीजन के लिए व्यापारियों के साथ बैठक कर बाजारों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की थी। इस दौरान पुलिस और अन्य विभाग के अधिकारी भी शामिल रहे। एडीएम केके मिश्रा ने बताया कि त्योहारी सीजन में बाजारों में लोग खरीदारी के लिए आ रहे हैं। ऐसे में वहां पर उनके चलने के लिए पर्याप्त जगह हो इसके लिए प्रशासन ने भी तैयारियां की हैं। व्यस्ततम बाजारों में यातायात और जनसुरक्षा के दृष्टिगत प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि पलटन बाजार सहित शहर के प्रमुख और व्यस्तम बाजारों में अतिक्रमण के विरुद्ध जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। बाजारों में आवागमन बाधित करने वाले अतिक्रमण, रेहड़ी-ठेली और अन्य प्रकार के अवरोधों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *