लघु सिंचाई विभाग से भी अनेक कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं,

\

सिंचाई विभाग के अंतर्गत ग्राम जखोल में पाजा खड्ड व चमाली खड्ड से 84.04 लाख की लागत से आवासीय भवनों की बाढ़ सुरक्षा कार्य, बडेडा खड्ड व तेकुना खड्ड से 75.38 लाख की लागत से और बड़गाड खड्ड (झिनाणुपियागाड) में 196.50 लाख की लागत से आवासीय एवं कृषि भूमि की बाढ़ सुरक्षा के कार्य निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित है। इसी प्रकार लघु सिंचाई विभाग से भी अनेक कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं, जबकि कार्य संचालित किए जा रहे हैं। लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि जनपद में अनेक सड़कों का डामरीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य चल रहा है जबकि कई करोड़ के कार्य प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 10 करोड़ 10 लाख 28 हजार के कार्य चल रहे हैं जबकि स्पेशल सहायता स्कीम के अंतर्गत 80.66 लाख की लागत के कार्य वर्तमान में प्रस्तावित हैं। इसी प्रकार जलागम एवं पंचायत राज विभाग से अनेक विकास कार्य किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में मेला समिति जखोल के अध्यक्ष गंगा सिंह रावत, पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल, मोरी ब्लाक प्रमुख वचन पंवार, जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह रावत, सांकरी भाजपा मंडल अध्यक्ष सूरज रावत, मोरी भाजपा मंडल अध्यक्ष सोवेन्द्र सिंह चौहान, मंडल महामंत्री दर्शन सिंह रावत, ग्राम प्रधान विनोद कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य संजय रावत, टीकाराम, गुलाब सिंह रावत आदि मौजूद थे।
——————————————————

Leave A Reply

Your email address will not be published.