गढ़वाल विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन – Intellecuals News


श्रीनगर ब्यूरो –गढ़वाल विश्वविद्यालय के उच्च शिखरीय पादप कार्यिकी शोध केंद्र में सोमवार को राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड की परियोजना के तहत दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू हुई। बोर्ड के सीईओ डॉ. महेश के. दधिच ने कहा कि हिमालयी क्षेत्र की अनुकूल जलवायु औषधीय एवं सुगंधित पौधों की खेती के लिए बेहतर है। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण रोपण सामग्री, जैविक खेती, मजबूत बाजार व्यवस्था और युवा उद्यमिता पर जोर दिया। विशेषज्ञों ने औषधीय पौधों की खेती को ग्रामीण आजीविका से जोड़ने और किसानों को वैज्ञानिक प्रशिक्षण देने की जरूरत बताई।



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.