बर्तन बजाकर जंगली सुअरों को खेतों से भगा रहे ग्रामीण – Uttarakhand Nidhi

बर्तन बजाकर जंगली सुअरों को खेतों से भगा रहे ग्रामीण


उत्तरकाशी ब्यूरो । संग्राली गांव में जंगली सुअरों की दहशत से लोग परेशान हैं। सुअर खेतों में घुसकर धान और नकदी फसलों को बरबाद कर रहे हैं। स्थिति यह है कि ग्रामीणों को अब रात में बर्तन बजाकर खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है।
ग्राम प्रधान विजयलक्ष्मी भट्ट, शेखर नैथानी और नरेश नैथानी ने बताया कि इन दिनों खेतों में धान की फसल तैयार है। इसके अलावा अन्य नकदी फसलें भी खेतों में खड़ी है। रात के समय जंगली सुअरों के झुंड खेतों में घुसकर फसलों को रौंदने और नुकसान पहुंचाने में लगे हैं। इससे ग्रामीणों की महीनों की मेहनत पर पानी फिर रहा है। फसल बचाने के लिए ग्रामीणों को रातभर जागकर खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *