देहरादून, ब्यूरो। कांग्रेस पार्टी द्वारा दिल्ली में केन्द्र सरकार के इशारे पर हुई बर्बरतापूर्ण कार्रवाई के विरोध में देशभर में भाजपा सरकार के खिलफ विरोध-प्रदर्शन के साथ राजभवनों का घेराव किया गया। इसी कार्यक्रम के तहत देहरादून में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने विशाल प्रदर्शन करते हुए राजभवन का घेराव किया तथा राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में एकत्र हुए जहां से उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में मार्च निकालते हुए राजभवन की ओर कूच किया। हाथीबडकला बैरिकेटिंग पर पुलिस द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकते हुए गिरफतार कर पुलिस लाईन लेजाया गया।
कांग्रेसजनों ने कहा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और हमारे नेतृत्व का इरादा स्पष्ट रूप से यह सुनिश्चित करने का है कि नेशनल हेराल्ड, जो कांग्रेस पार्टी की विरासत का प्रतीक है, उसके मूल्य हमेशा जीवित रहें और हमारे आदर्शों और सिद्धांतों को व्यक्त करने में नेशनल हेराल्ड हमारी आवाज बना रहे। प्रदर्शन करने वालों में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापडी, विधायक आदेश चैहान, रवि बहादुर, अनुपमा रावत, सुमित हृदयेश, पूर्व मंत्री नवप्रभात, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, मनोज रावत, राजकुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशासन संगठन मथुरादत्त जोशी, प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि, प्रदेश कोषाध्यक्ष आर्येन्द्र शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, धीरेन्द्र प्रताप, संजय पालीवाल, महामंत्री गोदावरी थापली, राजेन्द्र शाह, नवीन जोशी, अनुपम शर्मा, याकूब सिद्धिकी, राजपाल खरोला, सुरेन्द्र कुमार, गढ़वाल मण्डल मीडिया प्रभारी गरिमा दसौनी, पूर्व मंत्री अजय सिंह, जयेन्द्र रमोला, मनीष नागपाल, पी.के. अग्रवाल, राजेन्द्र भण्डारी, युवा अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, मोहन भण्डारी, डाॅ0 जसविन्दर सिंह गोगी, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, अश्विनी बहुगुणा, प्रदेश सचिव शांति रावत, धर्म सिंह पंवार, प्रणीता बडोनी आदि शामिल थे।
————————————————————
