Uttarkashi News: चारधाम यात्रा मार्ग पर बन रहे 14 नए व्यू और सेल्फी प्वाइंट

उत्तरकाशी ब्यूरो यात्री प्रतीक्षालय अब यात्रियों की सुविधा व पर्यटन आकर्षण के बनेंगे नए केंद्र उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा मार्ग पर वर्षों से जर्जर पड़े यात्री प्रतीक्षालय अब यात्रियों की सुविधा और पर्यटन आकर्षण के नए केंद्र बनेंगे। जिला प्रशासन ने गंगोत्री और यमुनोत्री धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम, सुरक्षित और यादगार बनाने के लिए 14 स्थलों के कायाकल्प की योजना शुरू की है।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशन में लघु सिंचाई विभाग की ओर से चिन्हित स्थलों पर करीब 31.32 लाख रुपये की लागत से व्यू प्वाइंट, सेल्फी प्वाइंट और पथ-प्रदर्शक स्तंभ विकसित किए जा रहे हैं। योजना में भटवाड़ी, नौगांव, पुरोला और मोरी विकासखंडों के विभिन्न स्थल शामिल हैं। परियोजना के तहत हीना पार्किंग, मनेरी डैम झरना, डबरानी, सुक्कीटॉप, झाला, हर्षिल और गंगोत्री धाम के अलावा यमुनोत्री यात्रा मार्ग, लाखामंडल, पुरोला और मोरी में सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।
Leave A Reply

Your email address will not be published.