अल्मोड़ा : 51 साल बाद लौटीं उदय शंकर की पुत्रवधू तनुश्री, पहली बार टीम के साथ दी नृत्य प्रस्तुति

नृत्य सम्राट उदय शंकर की पुत्रवधू और प्रसिद्ध कलाकार 70 वर्षीय तनुश्री शंकर रविवार को 51 साल बाद अल्मोड़ा पहुंचीं। उदय शंकर नाट्य अकादमी में सात दिवसीय रंगमंच एवं फिल्म निर्माण कार्यशाला के समापन पर उन्होंने पहली बार अपनी टीम के साथ प्रस्तुति दी।नृत्य सम्राट उदय शंकर की नगरी अल्मोड़ा में रविवार को उनकी पुत्रवधू और प्रसिद्ध कलाकार 70 वर्षीय तनुश्री शंकर ने पहली बार अपनी टीम के साथ प्रस्तुति दी। उदय शंकर नाट्य अकादमी में आयोजित सात दिवसीय रंगमंच एवं फिल्म निर्माण कार्यशाला के समापन समारोह पर कोलकाता से पहुंची तनुश्री शंकर की मंडली ने अपनी कला से दर्शकों का मन मोह लिया। करीब 51 साल बाद अल्मोड़ा पहुंचीं तनुश्री ने यहां के बदले स्वरूप को देखकर अपने अनुभव भी साझा किए।तनुश्री शंकर इससे पहले वर्ष 1975 में अपने पति स्व. आनंद शंकर के साथ पहली बार अल्मोड़ा आई थीं। इसके बाद अब वह दोबारा यहां पहुंचीं। अल्मोड़ा पहुंचने पर शहर को देखकर वह हैरान रह गईं। उन्होंने कहा कि यहां बहुत कुछ बदल गया है। हालांकि पुरानी यादें अब भी उनके साथ हैं। नृत्य सम्राट उदय शंकर का अल्मोड़ा से विशेष लगाव रहा है। कला और नृत्य के क्षेत्र में उनके योगदान के कारण अल्मोड़ा को उदय शंकर की नगरी के रूप में पहचान मिली। ऐसे में उनकी पुत्रवधू और टीम की पहली प्रस्तुति कला प्रेमियों के लिए खास रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.