उत्तराखंड में मिलावटखोरों पर शिकंजा, सभी जिलों में विशेष अभियान, एक्सपायरी सामान कराया नष्ट – Uttarakhand Nidhi

उत्तराखंड में मिलावटखोरों पर शिकंजा, सभी जिलों में विशेष अभियान, एक्सपायरी सामान कराया नष्ट

देहरादून(ब्यूरो)-उत्तराखंड में त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा और जमाखोरी के खिलाफ जिला स्तर पर विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के .त्योहारों के मद्देनजर उत्तराखंड में मिलावट, जमाखोरी और खाद्य मानकों के उल्लंघन के खिलाफ जिला स्तर पर जांच अभियान तेज किया गया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सभी जिलाधिकारियों को एक सप्ताह तक विशेष अभियान चलाने को कहा गया है. अभियान की निगरानी की जिम्मेदारी मंडलायुक्तों को दी गई हैसोमवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों में जिला प्रशासन और खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त टीमों ने व्यापारिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया. इस इस दौरान खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए और जहां आवश्यक हुआ, दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए. एक्सपायरी या खराब खाद्य सामग्री मिलने पर उसे मौके पर नष्ट कराया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *