हल्द्वानी(ब्यूरो) : हथियारों के बल पर लाखों की डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 4 डकैतों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4 अवैध तमंच, 7 जिंदा कारतूस, लूटी गयी धनराशि व घटना में प्रयुक्त क्रेटा व स्कोर्पियो वाहन बरामद किये हैं।
मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि दिनांक 19.08.2026 को सायं डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र के गोरापड़ाव में 10-12 हथियार बन्द लोगों द्वारा लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया है, उक्त सूचना पर तत्काल उच्चाधिकारी गणों को सूचित एवं कोतवाली हल्द्वानी से पुलिस बल को घटना स्थल गोरापड़ाव रवाना किया गया।
